प्रतिमा समूह

Webdunia
ग्वालियर दुर्ग पर बनी समस्त प्रतिमाओं में 5 समूहों में विभाजित किया जा सकता है-

1. उरवाही समूह- उरवाई समूह पर 22 जैन मूर्तियाँ हैं। इनमें से 5 मूर्तियों पर सं. 1497 (सन्‌ 1440) से सं. 1510 (सन्‌ 1453) के अभिलेख खुदे हैं। इनमें 20 नंबर की मूर्ति आदिनाथ की सबसे विशाल है। यह 57 फुट ऊँची कायोत्सर्ग चरणों के पास 9 फुट चौड़ी है। यही मूर्ति बावनगजा के नाम से प्रसिद्ध है। 22 नंबर को नेमिनाथ की मूर्ति पद्मासन 30 फुट ऊँची है। नेमिनाथ की इतनी विशाल मूर्ति अन्यत्र नहीं है।

2. दक्षिण-पश्चिम समूह- यह खेमा ताल के नीचे उरवाई द्वार के बाहर की शिला पर है। इसमें 5 मूर्तियाँ हैं। 1 नंबर में स्त्री, पुरुष तथा बालक की मूर्तियाँ हैं। 2 नंबर में एक 8 फुट लंबी लेटी हुई त्रिशला माता की मूर्ति है तथा महावीर की मूर्ति है।

3. उत्तर-पश्चिम समूह- इसमें आदिनाथ की एक महत्वपूर्ण कृति बनी है, जिस पर संवत्‌ 1527 का लेख है।

4. उत्तर-पूर्व समूह- इसमें छोटी अनेक मूर्तियाँ हैं। इन पर कोई लेख नहीं है।

5. दक्षिण-पूर्व समूह- इस समूह की मूर्तियाँ अधिक महत्वपूर्ण हैं। इनमें कला का रूप निखर उठा है। ये मूर्तियाँ फूलबाग के दरवाजे से निकलते ही लगभग आधे मील के क्षेत्र में खुदी हुई दिखाई देती हैं। इस समूह में लगभग 20 प्रतिमाएँ 20 से 30 फुट की ऊँचाई की तथा लगभग इतनी ही 8 से 15 फुट तक की ऊँचाई लिए हुए हैं। इसमें आदिनाथ, नेमिनाथ, पद्मप्रभ, संभवनाथ, कुंथनाथ और महावीर आदि की मूर्तियाँ हैं। इसमें कुछ मूर्तियों पर 1525 से 1530 संवत्‌ तक के अभिलेख खुदे हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

महाभारत काल और दूसरे विश्‍व युद्ध के जैसे ग्रह संयोग, कैलेंडर भी कर रहा है मैच, क्या जीत जाएंगे हम ये जंग?

Amarnath Yatra 2025: हेलिकॉप्टर से नहीं जा सकेंगे अमरनाथ, सुरक्षा चाक चौबंद, उमर अब्दुल्ला नाराज

क्या लुप्त हो जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम! क्या सच होने वाली है स्कंदपुराण की भविष्यवाणी

क्या ओरफिश का मिलना महाप्रलय का है संकेत? जानिए हिंदू पुराणों में क्या है मछली और प्रलय का कनेक्शन

सभी देखें

धर्म संसार

23 जून 2025 : आपका जन्मदिन

23 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन