Hanuman Chalisa

महारानी त्रिशला ने देखे थे ये 16 शुभ स्वप्न...

Webdunia
* महावीर स्वामी के जन्म पूर्व के 16 शुभ मंगलकारी स्वप्न...
 



महाराजा सिद्धार्थ ने महारानी त्रिशला द्वारा देखे गए सपनों की जानकारी जब स्वप्नवेत्ताओं को दी तो स्वप्नवेत्ता बोले- राजन! महारानी ने मंगल सपनों के दर्शन किए हैं। स्वप्नवेत्ताओं ने सपनों की जो भावी व्याख्या की, उससे प्रभु महावीर का भविष्य प्रकट हुआ।
 
जो सोलह स्वप्न भगवान महावीर की माता त्रिशला ने निद्रा में देखें, उनकी स्वप्नवेत्ताओं ने भावी सूचनाएं इस प्रकार बताई हैं-
 
 
हाथी- हाथी जिस तरह शत्रु सेना को नष्ट करता है, वैसे ही यह कर्मरूपी शत्रु का नाश करेगा।
 
वृषभ- वृषभ जैसे भार वहन करता है, वैसे ही यह बालक संयम का भार वहन करेगा।
 
केसरी सिंह- कामरूपी गज को नष्ट करने में केसरी सिंह जैसा बल दिखाएगा।
 
लक्ष्मी- अनंत ज्ञान दर्शन रूप लक्ष्मी को यह बालक प्राप्त करेगा।
 
पुष्पमाला- सुमनमाला की तरह सबको प्रिय कल्याणकारी होगा।
 
चंद्रमा- जैसे चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है, वैसे ही यह सबके लिए शीतलता व सुरम्यतादायक होगा।
 
सूर्य- मिथ्यात्व के तम को दूर कर रत्नत्रयी का प्रकाश करेगा।
 
कुंभ कलश- अनेक निधियों का स्वामी होगा। 
 
दो मछलियां- महाआनंद का दाता, दुखहर्ता। 
 
पद्म सरोवर- कमलाकार सिंहासन पर बैठकर देशना करेगा।
 
क्षीर समुद्र- सागर जैसी असीम गहराई का वह धारक होगा।
 
रत्नजडि़त सिंहासन- प्रजा का हितचिंतक पुत्र। 
 
देव विमान- असंख्य देव-देवियों की पूज्यता प्राप्त करेगा।
 
नागों के राजा नागेंद्र का विमान- त्रिकालदर्शी पुत्र होगा। 
 
रत्नों का ढ़ेर- संपूर्ण आत्मगुणों का धारक होगा।
 
धुआंरहित अग्नि- कर्मों का अंत करके मोक्ष निर्वाण को प्राप्त करेगा। 
 
ऐसा महान पुत्र धर्मध्वजा को सारे लोक में फैलाएगा।
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Agahan Maas: पुण्य फलदायक है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें इस माह से जुड़ी पौराणिक कथा, जानकारी

सत्य साईं जयंती पर पुट्टपर्थी में अभी से जुटने लगे भक्त, इस बार है भव्य आयोजन

Mulank 2: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष की अमावस्या पर करें 5 अचूक उपाय, होगा बहुत ही शुभ लाभ

अगला लेख