Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नवमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल नवमी
  • शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- श्री सीता-जानकी नवमी, संत भूराभगत ज.
  • राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
webdunia

गीत : महावीर पथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें geet mahaaveer path
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

, शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (15:33 IST)
गीत
 
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो 
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
 
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
 
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
 
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
 
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
 
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
 
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
 
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही तरीका क्या है?