इंदौर में पार्श्वनाथ सहस्राभिषेक महोत्सव 21 से

1008 पार्श्वनाथ प्रतिमाओं के 23 लाख अभिषेक

Webdunia
ND
विश्व का पहला अनूठा अनुष्ठा न

इंदौर शहर के पश्चिमी हिस्से में दशहरा मैदान एक ऐसे अनूठे अनुष्ठान का साक्षी बनने जा रहा है, जो विश्वभर में समग्र जैन समाज में पहले कभी नहीं हुआ! यहाँ 21-22 दिसंबर को होने जा रहे पार्श्वनाथ सहस्राभिषेक महोत्सव की तैयारियाँ लगभग अंतिम चरणों में हैं।

महोत्सव के तहत मालव मार्तंड आचार्यश्री मुक्तिसागरसूरीश्वरजी के सान्निध्य में तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की 1008 प्रतिमाओं के कुल 23 लाख अभिषेक होंगे। खास बात यह कि ये अभिषेक प्रभु के जन्मकल्याणक दिवस पौष दशमी 22 दिसंबर को संपन्न होंगे।

विश्व शांति के उद्देश्य से हो रहे इस विराट अनुष्ठान में करीब ढाई हजार महिला-पुरुष बैठेंगे। गुरुवार दोपहर 1 बजे समाज की महिलाएँ गोबर लेपन से अभिषेक स्थल का शुद्धिकरण करेंगी। 21 दिसंबर को 8 हाथियों, 8 अश्वों, सौ बग्घियों आदि के साथ1008 प्रतिमाओं की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

प्रभु पार्श्वनाथ के अभिषेक में बैठने वाली महिलाओं के लिए लाल रंग की चुनरी की साड़ी तथा पुरुषों के लिए विशेष प्रकार के सोले (पूजा की धोती व खेंस) तैयार कराए गए हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि हर प्रतिमा के समक्ष एक जोड़ा बैठेगा। इस तरह कुल 23 लाख अभिषेक होंगे। इसके लिए देशभर से डेढ़ सौ आचार्य भगवंतों का सूरि मंत्र जाप का वासक्षेप भी जुटाया गया है। इसमें विशेष रूप से 108 नदियों के पवित्र जल और अनेक बेशकीमती औषधियों का भी उपयोग किया जाएगा।

इस अनूठे अनुष्ठान को लेकर समाजजनों में अपूर्व उत्साह है। बाहर से भी भारी संख्या में समाजबंधुओं के आने की संभावना है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य व शनि की कुंभ राशि में युति, बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

आश्चर्य में डाल देते हैं उज्जैन से अन्य ज्योतिर्लिंगों की दूरी के अद्भुत आंकड़े

Valentine Day Astrology: इस वेलेंटाइन डे पर पहनें राशिनुसार ये रंग, प्रेम जीवन में होगा चमत्कार

क्या है महाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व, योग साधना के लिए क्यों मानी जाती है ये रात खास

महाकुंभ में क्या है भगवान् शंकर और माता पार्वती के विवाह से शाही बारात का संबंध, जानिए पौराणिक कहानी

सभी देखें

धर्म संसार

माघी पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के लिए तुरंत कर लें इन 11 में से कोई एक उपाय

श्रीसूक्त का पाठ करने का क्या है सही तरीका? शुक्रवार को करें पाठ, दरिद्रता होगी दूर

आचार्य सत्येंद्र दास कौन थे, जानें उनके बारे में

समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु, गुरु रविदास जयंती पर विशेष

Aaj Ka Rashifal: स्थायी संपत्ति, नौकरी और व्यापार के लिए कैसा रहेगा 12 फरवरी का दिन, पढ़ें 12 राशियां