Biodata Maker

जैन धर्म के सिद्धांत जानिए

Webdunia
किसी भी कार्य की सफलता तीन बातों पर निर्भर होती है- श्रद्धा, ज्ञान और क्रिया। जैन शास्त्रों में इन्हें सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चारित्र कहते हैं ।

1. सम्यक् दर्शन- सच्चे देवशास्त्र-गुरु पर श्रद्धा करना- सम्यक् दर्शन कहलाता है।

सम्यक् दृष्टि वाले मनुष्य पृथ्वी और परलोक के भय, रोक-भय, मरण-भय, चौरासी योनियों के भय, सांसारिक मान-सम्मान आदि के भय से मुक्त होते हैं।


WD


2. सम्यक् ज्ञान- सच्चे ज्ञान को सम्यक् ज्ञान कहते हैं।
इसके 5 भेद हैं- 1. मतिज्ञान, 2. श्रुतज्ञान, 3. अवधि ज्ञान, 4. मन:पर्याय ज्ञान और 5. कैवल्य ज्ञान।

* इंद्रियों व मन द्वारा जो पदार्थों का बोध होता है, उसे मतिज्ञान कहते हैं।

* मतिज्ञान द्वारा जाने हुए पदार्थों को विशेष रूप से जानना, श्रुतज्ञान कहलाता है।

* द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव की मर्यादा लेकर जो ज्ञानरूपी पदार्थों को जानता है, उस अवधि ज्ञान कहते हैं।

* जो ज्ञान दूसरे के मन के विचारों को जान लेता है, उसे मन:पर्याय ज्ञान कहते हैं।

* जो ज्ञान समस्त द्रव्यों और उनके त्रिकालवर्ती पर्यायों को एकसाथ जानता है, उसे कैवल्य ज्ञान कहते हैं।


FILE

3. सम्यक् चरित्र : चोरी, हिंसा, झूठ, परिग्रह, कुशील- इन पांच पापों के त्याग को सम्यक् चरित्र कहते हैं।
इसके दो भेद हैं- 1. देश चरित्र और 2. सकल ‍चरित्र।

* श्रावकों के व्रतों को देशचरित्र कहते हैं और मुनियों के व्रतों को सकल चरित्र।

* श्रावक (गृहस्थ) पाप न करने की संकल्प करता है किंतु मुनि उसके अनुसार आचरण करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Gita Jayanti Wishes: गीता जयंती पर अपनों को भेजें ये 5 प्रेरणरदायी शुभकामना संदेश

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Sun Transit In Scorpio: सूर्य का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल और भविष्‍यफल

बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 नवंबर, 2025)

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 नवंबर, 2025)

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!