श्रुत पंचमी का महत्व

श्रुत पंचमी यानी ज्ञानामृत पर्व

Webdunia
- राजश्री
FILE

दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार प्रति वर्ष जेष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि को श्रुत पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन जैन आचार्य धरसेन के शिष्य आचार्य पुष्पदंत एवं आचार्य भूतबलि ने 'षटखंडागम शास्त्र' की रचना की थी। उसके बाद से ही भारत में श्रुत पंचमी को पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।

जैन मुनियों के अनुसार श्रुत पंचमी पर्व ज्ञान की आराधना का महान पर्व है, जो जैन भाई-बंधुओं को वीतरागी संतों की वाणी सुनने, आराधना करने और प्रभावना बांटने का संदेश देता है। इस दिन मां जिनवाणी की पूजा अर्चना करते हैं।

FILE
श्रुत पंचमी के पवित्र दिन मंदिरों और अपने घरों में रखे हुए पुराने ग्रंथों की साफ-सफाई कर, धर्मशास्त्रों का जीर्णोद्धार करना चाहिए। उनमें जिल्द लगानी चाहिए। शास्त्रों और ग्रंथों के भंडार की साफ-सफाई करके उनकी पूजा करना चाहिए।

ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले इस श्रुत पंचमी के दिन बड़ी संख्यां में जैन धर्मावलंबी चांदी की पालकी पर जैन धर्म के प्राचीन ग्रंथ रखकर गाजे-बाजे के साथ मां जिनवाणी तथा धार्मिक शास्त्रों की शोभायात्रा निकालते हैं तथा उन पर फूलों की वर्षा करते हैं। इस यात्रा में जैन धर्म में आस्था रखने वाले लोग सम्मिलित होते हैं और भाग लेते हैं।

मुनिश्री प्रणाम सागर महाराज के अनुसार शक्ति के साथ भक्ति चाहिए और भक्ति के साथ शक्ति। इसी तरह श्रद्धा के साथ प्रेम चाहिए। अगर केवल शक्ति हो तो वह विनाश का कारण हो सकती है। भक्तिविहीन शक्ति और श्रद्धा विहीन भक्ति व्यर्थ है। रावण के पास शक्ति तो थी मगर भक्ति नहीं। जिसके कारण उसका सब कुछ मिट्टी में मिल गया।

आर्यिका सरस्वती भूषण माताजी के अनुसार जिनवाणी में धर्म का सार है, मगर हम जिनवाणी की न मानते हुए व्यर्थ के झगड़ों में पड़ रहे हैं।

कई जैन मंदिरों में ज्ञान के विकास के लिए आगम अनुसार मंत्रित ब्राम्ही शंखपुष्पी और मुलहठी का वितरण भी किया जाता है। जैन धर्मावलंबियों द्वारा श्रुत पंचमी को ही ज्ञानामृत पर्व भी कहते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

सभी देखें

धर्म संसार

10 जून 2025 : आपका जन्मदिन

वट पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाएं करें इन नियमों का पालन, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

10 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

कश्मीर के खीर भवानी मंदिर के कुंड के पानी का बदला रंग भविष्य में किस घटना का दे रहा संकेत, क्या है कुंड के सतरंगी पानी का रहस्य

वट सावित्री व्रत की 5 खास बातें, इस दिन करें 5 अचूक उपाय