Jammu and Kashmir: ब्रेक फेल होने पर चलती बस से कूदने पर 10 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (21:21 IST)
बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ (Amarnath) यात्रा से लौट रहे कम से कम 10 तीर्थयात्री (pilgrims) चलती बस से कूदने पर घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब चालक ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
सैन्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने बस को रोक लिया : हालांकि उन्होंने बताया कि सैन्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने बस को रोक लिया जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संभावित दुर्घटना टल गई। अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे, जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बनिहाल के पास नचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन को रोकने में विफल रहा।
 
अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार कई लोग चलती बस से कूद गए जिससे 3 महिलाओं और 1 बच्चे सहित कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को चलती बस से कूदते देख सैन्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने बस के टायरों के नीचे पत्थर रखकर बस को नदी में गिरने से रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्‍ट्रपति चुनाव से पहले क्यों रद्द हुई NDA सांसदों की डिनर पार्टी? क्या पंजाब की बाढ़ बनी वजह?

बाढ़, बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में हाहाकार, 23 राज्यों में आज भी अलर्ट

केरल में ऑपरेशन सिंदूर की रंगोली पर बवाल, क्यों दर्ज हुई RSS के 27 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

पीएम मोदी के दौरे से कितने सुधरेंगे मणिपुर के हालात?

LIVE: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, जानिए कहां-कहां दिखेगा?

अगला लेख