अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरा, शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह को मिला था सेना मेडल

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (09:22 IST)
Anantnag news : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में घुसे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को हाल ही में मिला था सेना मेडल।
 
जम्मू-कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हमारी सेनाएं उजैर खान सहित लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं।'
 
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल सहित तीन सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गए थे। 
 
अधिकारियों ने कहा कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।
 
अनंतनाग मुठभेड़ में वीर गति को प्राप्त कर्नल मनप्रीत सिंह के ससुर जगदेव सिंह ने बताया कि हमें इस बारे में कल शाम पता चला। उनके दो बच्चे हैं। अभी उनको सेना मेडल भी मिला था। बताया जा रहा है कि 4-5 बजे तक उनका शव मोहाली पहुंच जाएगा। अभी उनकी पत्नी कुछ बोलने की हालात में नहीं है।
 
एएनआई के ट्वीट के अनुसार, मेजर आशीष धोनक के चाचा दिलावर सिंह ने बताया कि वे अपने माता-पिता का अकेला बेटा था, उनकी 3 बहनें थी। आशीष की एक 2.5 साल की बेटी भी है। वे अक्टूबर में घर आने वाले थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

UP बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को, 54 लाख छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

Pahalgam Terrorist Attack : क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

'आई लव व्हीट' थीम के साथ इंदौर में शुरू हुआ गेहूं उद्योग का महामंथन

Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

Mumbai Attack : आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अदालत ने खारिज की याचिका

अगला लेख