जम्मू के आरएस पुरा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 22 सितम्बर 2024 (09:53 IST)
Jammu Kashmir news : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को जम्मू के आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया।
 
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में आर एस पुरा सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को जवानों ने नाकाम कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने अंधेरे की आड़ में बाड़ की ओर आते एक घुसपैठिए को देखा और उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। आज सुबह उस स्थान की गहन तलाशी ली गई जिसमें घटनास्थल से एके 47 असॉल्ट राइफल, दो पिस्तौल, कुछ मैगजीन और गोलियां बरामद की गईं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात सीमा पार से इस ओर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक सशस्त्र आतंकवादी की गतिविधि को देखकर बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं। हालांकि घुसपैठिया हथियार और गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गया।
 
रविवार सुबह इलाके की तलाशी के दौरान घटनास्थल से पाकिस्तान निर्मित बैग, सिगरेट का एक पैकेट और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख