Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

घुसपैठियों की गोलीबारी का सैनिकों ने माकूल जवाब दिया

Advertiesment
Infiltration attempt foiled in Jammu and Kashmir
Infiltration attempt failed in Jammu and Kashmir : सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला (Baramulla) जिले में नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। श्रीनगर में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने जिले के उरी (Uri) इलाके में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को ललकारा।

 
अधिकारियों ने बताया कि इस पर घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सैनिकों ने माकूल जवाब दिया और इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ई रिक्शा से टक्कर के बाद आईकार्ड गले में फंसने से छात्रा की मौत