जैश का पाकिस्तानी आतंकी ढेर, हथियार व गोला बारूद बरामद

सुरेश एस डुग्गर
मंगलवार, 27 सितम्बर 2022 (09:54 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने देर रात हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी अबु हुरा को मार गिराया। हुरा की काफी समय से सुरक्षाबलों को तलाश थी। इसमें एक से दो और आतंकियों के सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे होने की आशंका है। इस दौरान 2 नागरिक और सेना का एक जवान भी घायल हुए हैं। देर रात तक मुठभेड़ जारी रही। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथयार व गोला बारूद बरामद हुआ है।
 
पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने एक पुख्ता जानकारी मिलने के बाद बटपोरा गांव में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल आतंकियों के छिपने वाली जगह पर पहुंचे तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी करारा जवाब दिया। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
मुठभेड़ में एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। क्रॉस फायरिंग में दो नागरिक भी घायल हुए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख