भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक, 4 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (10:32 IST)
Jammu Kashmir news : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिसके कारण उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार, तड़के करीब 5 बजे रामबन जिले में शेरबीबी के पास राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।
 
स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया और ट्रक में फंसे सभी 4 शवों को बाहर निकाला।
 
अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कुलगाम के ट्रक चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उसके भाई अल्ताफ गारू (36), अनंतनाग के इरफान अहमद (33) और उसके भाई शौकत अहमद (29) के रूप में की है। घरेलू उपयोग के लिए ट्रक में ले जाए जा रहे लगभग छह मवेशी भी दुर्घटना में मारे गए।
 
भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। सड़क को साफ करने के प्रयास जारी हैं, ताकि यातायात बहाल हो सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

गैंगस्टर अबू सलेम को तलोजा जेल से भेजा जा रहा है नासिक जेल

बिहार में पुल ढहने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 15 दिन में 10 पुल गिरे

आडवाणी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, किसने कहा ऐसा?

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

अगला लेख
More