जम्मू कश्मीर में पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द, सीबीआई जांच की अनुशंसा

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (15:55 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनियमितताओं के आरोपों के चलते शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द कर दी और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्विटर के जरिए बताया कि दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में उपनिरीक्षकों की भर्ती रद्द की जा रही है और भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई है ताकि दोषियों को जल्द न्याय कटघरे में लाया जा सके।
 
उपराज्यपाल ने कहा कि यह हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम है और सरकार नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर जल्द फैसला करेगी। उल्लेखनीय है कि सिन्हा ने पिछले महीने भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े के आरोप लगने पर पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया की जांच करने के आदेश दिए थे।
 
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने 4 जून को जारी नतीजों में 1,200 सफल प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस परीक्षा में 97 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। असफल उम्मीदवारों ने नतीजे घोषित होने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख