Hanuman Chalisa

मन के कारागार में भी हो श्रीकृष्ण का प्राकट्य...

पं. हेमन्त रिछारिया
भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देश के कोने-कोने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाता है। इसी प्रकार अन्य देवी-देवताओं के भी जन्मोत्सव व प्राकट्योत्सव मनाए जाते हैं। मेरे देखे यह बहुत सांकेतिक है जिससे जीव को यह स्मरण बना रहे कि उसे अपने अंत:करण में भी एक दिन परमात्मा का प्राकट्य करना है।
 
इस संदर्भ में श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव की कथा बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि श्रीकृष्ण का जन्म आततायी कंस के कारागार में मध्यरात्रि में हुआ। मनुष्य का अंत:करण भी विकारों का एक कारागार है जिसमें षड्विकारों के पहरेदार सदैव तैनात रहते हैं।
 
जब मनुष्य के मन में विकार हो तो उसे अंधकार घेर लेता है। इस स्थिति में जब अंत:करण में परमात्मा का प्राकट्य होता है, तब ठीक श्रीकृष्ण जन्म के जैसे ही हमारे विकारों के बंधन स्वत: ही कट जाते हैं और हमारे अंत:करण का कारागार स्वयमेव खुल जाता है।
 
श्रीकृष्ण के जन्म की कथा बहुत ही प्रेरक है अत: हम लौकिक रूप से तो यह पर्व अवश्य मनाएं किंतु हमारा प्रयास यह हो कि एक दिन हमारे अंत:करणरूपी कारागार में भी श्रीकृष्ण का प्राकट्य हो।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हर संकट से रक्षा करेंगे पवनपुत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अप्रैल, 2026)

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

Hanuman Jayanti 2026: हनुमानजी को बेहद प्रिय हैं ये 7 भोग, पूजा में जरूर लगाएं

अगला लेख