Hanuman Chalisa

श्री कृष्ण को हरसिंगार, कृष्णकमल और अपराजिता सहित कौन से 10 फूल हैं पसंद

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (14:59 IST)
Krishna Janmashtami : आज श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे विश्‍व में मनाया जा रहा है। कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में श्रीकृष्‍ण का श्रृंगार किया जाता है जिसमें उनकी पसंद के फूलों से झूला और मंदिर को सजाया जाता है। आओ जानते हैं कि श्रीकृष्‍ण कौनसे फूल पसंद हैं और कौनसे फूलों की वे माला पहनते हैं।
 
1. कृष्णकमल : इसे राखी का फूल भी कहते हैं। इस फूल को घर में लगाने से जीवन में शांति, सुख, समृद्धि, उन्नति और सभी तरह के योग बनते हैं। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
 
2. हरसिंगार : पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। यह फूल जिसके भी घर-आंगन में खिलते हैं, वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है।
 
3. कुमुदिनी : कुमुदिनी के पत्र-पुष्प जल की सतह पर ही तैरते रहते हैं। श्रीकृष्‍ण को यह प्रिय है।
 
4. वैजयंती : श्रीकृष्ण वैजयंती के फूलों की माला धारण करते हैं। वैजयंती फूलों का बहुत ही सौभाग्यशाली वृक्ष होता है।
 
5. मालती : मधुमालती की बेल होती है। इसके फूल बहुत ही सुगंधित होते हैं। इसकी भीनी-भीनी महक से तन और मन को ठंडक का अहसास होता है।
 
6. पलाश : इसे टेसू के फूल भी कहते हैं। यह होली के आसपास खिलते हैं। 
 
7. वनमाला : श्रीकृष्ण को वनमाला के फूल भी पसंद हैं। 
 
8. चणक : इस फूल का भी उल्लेख मिलता है जो श्रीकृष्‍ण को प्रिय है।
 
9. चंपा : चंपा के खूबसूरत, मंद, सुगंधित हल्के सफेद, पीले फूल अक्सर पूजा में उपयोग किए जाते हैं।
 
10. रजनीगंधा : रजनीगंधा का पौधा पूरे भारत में पाया जाता है।
 
इसके अलावा गुलाब, सदाफूली, अमलतास, बेला, गेंदा, मोगरा आदि। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अपरा एकादशी को क्यों कहते हैं अचला एकादशी, जानिए दोनों का अर्थ और फायदा

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

अगला लेख