भगवान श्रीकृष्ण की ब्रजभूमि

Webdunia
WD

भगवान्‌ श्रीकृष्ण धन्य हैं, उनकी लीलाएँ धन्य हैं और इसी प्रकार वह भूमि भी धन्य है, जहाँ वह त्रिभुवनपति मानस रूप में अवतरित हुए और जहाँ उन्होंने वे परम पुनीत अनुपम अलौकिक लीलाएँ कीं। जिनकी एक-एक झाँकी की नकल तक भावुक हृदयों को अलौकिक आनंद देने वाली है।

श्रीकृष्ण को अवतरित हुए पाँच सहस्र वर्ष से ऊपर हुए, परन्तु उनके कीर्तिगान के साथ-साथ उस परम पावन भूखण्ड की भी महिमा का सर्वदा बखान किया जाता है, जहाँ की रज को मस्तक पर धारण करने के लिए अब तक लोग तरसते हैं। बड़े-बड़े लक्ष्मी के लाल अपने समस्त सुख-सौभाग्य को लात मार यहाँ आ बसे और ब्रज के टूक माँग कर उदर पोषण करने में ही उन्होंने अपने आपको धन्य समझा। यही नहीं, अनेक भक्त हृदय तो वहाँ के टुकड़ों के लिए तरसा करते हैं। भगवान्‌ से इसके लिए वे प्रार्थना करते हैं। और कहते हैं-

ऐसो कब करिहौ मन मेरो।
कर करवा हरवा गुंजनकौ कुंजन माहिं बसेरो॥
भूख लगै तब मांगि खाउंगो, गिनौं न सांझ सबेरो।
ब्रज-बासिन के टूक जूंठ अरु घर-घर छाछ महेरो॥

यह क्या बात है? इस भूमि में ऐसा कौन-सा आकर्षण है, जो अपनी ओर आकर्षित कर लेता है? भगावन्‌ श्रीकृष्ण ने यहाँ जन्म धारण किया था और नाना प्रकार की अलौकिक लीलाएँ की थीं, क्या इसीलिए भक्त हृदय इससे इतना प्रेम करते हैं? हाँ, अवश्य ही यह बात है पर केवल यही बात नहीं है, इसके साथ-साथ सोने में सुगंध यह और है कि इस भूमि को भी भगवान्‌ श्रीकृष्ण गो लोक से यहाँ लाए थे।

WD
जैसे भगवान्‌ के साथ-साथ देवी-देवता, ऋषि-मुनि, श्रुतियाँ आदि ने आकर गोप-गोपिकाओं का जन्म ग्रहण किया था। उसी प्रकार ब्रज भूमि भी श्री गोकुलधाम से उनके साथ ही आई थी, इस कारण इसकी महिमा विशेष है। पुराणों के अनुसार यह भूमि सृष्टि और प्रलय की व्यवस्था से बाहर है। ऋग्वेद में एक ऋचा ब्रज के संबंध में मिलती है, जो इस प्रकार है-

ता वां वास्तून्युश्मसि गमध्यै यत्र गावो भूरिश्रृंगा अयासः
अत्राह तदुरुगायस्य वृष्णेः परमं पदमवभाति भूरि ।

ता तानि वां युवयो रामकृष्णयोर्वास्तूनि निरम्य स्थानानि गमध्यै गन्तुम्‌ उश्मसि उष्मः कामयामहे न तु तत्र गन्तुं प्रभवामः। यत्र (वृन्दावनेषु) वास्तुषु भूरिश्रृंगा गावः अयासः संचरन्ति अत्र भूलोके अह निश्चितं तत्‌ गोलोकाख्यं परमं पदं भूरि अत्यन्तं मुख्यम्‌ उरुभिर्बहुभिर्गीयते स्तूयत इत्युरुगायस्तस्य वृष्णेर्यादवस्य पदमवभाति प्रकाशते इति ।

अर्थात्‌ इंद्र स्तुति करते हैं कि 'हे भगवन्‌ श्री बलराम और श्रीकृष्ण! आपके वे अति रमणीक स्थान हैं। उनमें हम जाने की इच्छा करते हैं पर जा नहीं सकते। (कारण, 'अहो मधुपुरी धन्या वैकुण्ठाच्च गरीयसी। विना कृष्ण प्रसादेन क्षणमेकं न तिष्ठति॥' यानी यह मधुपुरी धन्य और वैकुण्ठ से भी श्रेष्ठ है, क्योंकि वैकुण्ठ में तो मनुष्य अपने पुरुषार्थ से पहुँच सकता है पर यहाँ श्रीकृष्ण की आज्ञा के बिना कोई एक क्षण भी नहीं ठहर सकता)।

यदुकुल में अवतार लेने वाले, उरुगाय (यानी बहुत प्रकार से गाए जाने वाले) भगवान्‌ वृष्णि का गोलोक नामक वह परम पद (व्रज) निश्चित ही भू-लोक में प्रकाशित हो रहा है। तब फिर बताइए ब्रजभूमि की बराबरी कौन स्थान कर सकता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dussehra ke Upay: दशहरे पर करें रात में ये 5 अचूक उपाय और सभी समस्याओं से मुक्ति पाएं

Navratri Special : उत्तराखंड के इस मंदिर में छिपे हैं अनोखे चुम्बकीय रहस्य, वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए हैं कारण

Navratri 2024: कौन से हैं माता के सोलह श्रृंगार, जानिए हर श्रृंगार का क्या है महत्व

Diwali date 2024: विभिन्न पंचांग, पंडित और ज्योतिषी क्या कहते हैं दिवाली की तारीख 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2024 को लेकर?

Shardiya navratri Sandhi puja: शारदीय नवरात्रि में संधि पूजा कब होगी, क्या है इसका महत्व, मुहूर्त और समय

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope October 2024: इस हफ्ते किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 07 से 13 अक्टूबर का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Panchang 2024: साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें 07 से 13 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त

विजयादशमी पर सोना पत्ती क्यों बांटी जाती है? जानें इस अनोखी परंपरा का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 06 अक्टूबर का राशिफल, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि

Navratri chaturthi devi Kushmanda: शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी की देवी कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और शुभ मुहूर्त