Publish Date: Mon, 23 Dec 2019 (12:02 IST)
Updated Date: Mon, 23 Dec 2019 (12:05 IST)
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा कि यह तय था, क्योंकि भाजपा सरकार ने झारखंड और वहां की जनता के साथ अन्याय किया था। आदिवासियों की जमीन छीन ली गई। लोगों ने पहले ही मन बना लिया था कि इस सरकार को हटाना है।
झारखंड में गठबंधन की जीत प्रबल संभावना नजर आने के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटीं।