Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड में कांग्रेस-झामुमो सरकार, जश्न की शुरुआत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand election Results
, सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (10:58 IST)
रांची। शुरुआती रुझानों पर भरोसा करें तो भाजपा के हाथ से एक और राज्य फिसलता हुआ दिख रहा है। झारखंड में मतगणना जारी है। यहां कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जो कि बहुमत से 2 सीट अधिक है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा 27, कांग्रेस-झामुमो-राजद 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। आजसू 3, बसपा 1, सीपीआई 1, झारखंड विकास मोर्चा 4, राकांपा 1, निर्दलीय 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है, लेकिन यह आंकड़ा स्थिरता की ओर बढ़ता दिख रहा है। यदि यही आंकड़ा रहता है कि एक साल के भीतर झारखंड पांचवा राज्य होगा, जो भाजपा के हाथ से निकलेगा। 
 
इससे पहले दिसंबर 2018 मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, 2019 में महाराष्ट्र की सत्ता भाजपा के हाथ से निकल गई। महाराष्ट्र में तो भाजपा सबसे बड़ा दल होने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई, जबकि हरियाणा में जोड़तोड़ कर सरकार बन पाई थी। 
 
दूसरी ओर झारखंड विकास मोर्चा के नेता और राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे जनता के फैसले के साथ रहेंगे। इसका स्पष्ट संकेत है कि वे सरकार बनाने वाली पार्टी के साथ जाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

jharkhand assembly election results 2019 : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति