Publish Date: Mon, 23 Dec 2019 (12:50 IST)
Updated Date: Mon, 23 Dec 2019 (12:53 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से पीछे हो गए हैं वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीटों पर आगे हो गए हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास पर भाजपा के बागी सरयू राय ने 700 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली। अगर सरयू राय यह मुकाबला जीत जाते हैं तो इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।
हेमंत सोरेन दुमका सीट पर भाजपा सरकार में की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं जबकि बरहेट सीट पर उन्होंने सिमोन मलटो पर 8000 से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। आजसू नेता सुदेश महतो सिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं।
रुझानों के अनुसार भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है वहीं झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है।
webdunia
Publish Date: Mon, 23 Dec 2019 (12:50 IST)
Updated Date: Mon, 23 Dec 2019 (12:53 IST)