Publish Date: Mon, 23 Dec 2019 (08:47 IST)
Updated Date: Mon, 23 Dec 2019 (09:23 IST)
रांची। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चल रही मतगणना में अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
शुरुआती रुझानों में JMM-कांग्रेस ने मतगणना में शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया था लेकिन भाजपा ने यहां जबरदस्त वापसी की। जमशेदपुर ईस्ट में भाजपा नेता और राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास आगे चल रहे हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो के हेमंत सोरेन राज्य कल्याण मंत्री लुइस मरांडी से दुमका में आगे और बरहेट में भाजपा के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड चुनाव 9 रैलियां की थीं।
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए 5 चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। राज्य में कांग्रेस, JMM और राजद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा।