Publish Date: Thu, 26 Dec 2019 (07:50 IST)
Updated Date: Thu, 26 Dec 2019 (07:53 IST)
जामताड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जाति को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने बताया कि सोरेन द्वारा 19 दिसंबर को दर्ज शिकायत के आधार पर उपसंभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने मामले में प्रारंभिक जांच की और फिर मिहिजाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसपी के अनुसार सोरेन ने दुमका थाने में दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर जामताड़ा में एक चुनावी सभा में उनकी जाति पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया था। सोरेन ने कहा था कि उनके शब्दों से मेरी भावनाएं और सम्मान आहत हुआ। क्या आदिवासी परिवार में जन्म लेना अपराध है?