Congress और JMM झारखंड विधानसभा की 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (15:33 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को रांची में कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) साथ मिलकर लड़ेगा और कांग्रेस तथा झामुमो 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।ALSO READ: Video : झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस, भेंट करना चाहते हैं संविधान की प्रति

सोरेन ने कहा कि शेष 11 सीटों के लिए गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वामपंथी दलों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है।ALSO READ: झारखंड में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आजसू-जदयू और लोजपा को कितनी सीटें?
 
चुनाव 13 और 20 नवंबर को, मतगणना 23 को : झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को 2 चरणों में होंगे। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। सोरेन ने यहां गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) झारखंड विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और झामुमो राज्य विधानसभा की 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

अगला लेख