क्या मुसलमानों के कानून से चलेगा देश, निशिकांत दुबे का सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (13:25 IST)
Jharkhand elections 2024 : झारखंड में मतदान से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक फतवा पोस्ट कर सवाल किया कि क्या यह देश मुसलमानों के कानून से चलेगा? इस फतवे में मुसलमानों से इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की गई है।
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट की जमीयत उलमा लोहरदगा की चिट्ठी, पूछ सवाल- क्या यह देश मुसलमानों के कानून से चलेगा? उन्होंने कहा कि यह फतवा भारत की एकता व अखण्डता पर प्रहार है। चिट्ठी में जमीयत ने इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की है।
 
जमीयत उलमा लोहरदगा के हवाले से जारी इस फतवे में एनआरसी, यूनिफॉर्म सिविल कोड, वक्फ बोर्ड कानून, घुसपैठियों के बहाने मुसलमानों को डराने, धमकाने की बात कही गई है।
 
बहरहाल भाजपा सांसद दुबे की इस पोस्ट से झारखंड की सियासत गरमा गई है। कई लोगों ने इस मामले में निशिकांत दुबे को ही कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया तो कई लोग फतवे के लिए जमीयत को सबक सिखाने की बात करते नजर आए।  
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण के लिए 43 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।  
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

अगला लेख