झारखंड में JMM की प्रचंड जीत पर क्या बोले हेमंत सोरेन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 नवंबर 2024 (19:42 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने विधानसभा चुनाव में विपक्षी 'इंडिया' (India) गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है।ALSO READ: Jharkhand: झारखंड में झामुमो के शानदार प्रदर्शन के पीछे हेमंत व कल्पना का दमदार नेतृत्व
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन का गठबंधन निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है। उसने 31 सीटें जीत ली हैं और 24 अन्य पर आगे है। सोरेन ने बरहैट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है।ALSO READ: कांग्रेस मुख्यालय : वरिष्ठ नेताओं के कमरे वीरान, झारखंड की खुशी भी फीकी पड़ी
 
लोकतंत्र की परीक्षा में हम पास हो गए : सोरेन ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम पास हो गए हैं। चुनाव परिणाम के बाद हम अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।ALSO READ: झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन की जीत के 5 बड़े कारण, हेमंत सोरेन ने सत्ता में वापसी कर रचा इतिहास
 
सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड 'अबुआ राज, अबुआ सरकार' (अपना राज्य, अपनी सरकार) की पटकथा लिखने के लिए तैयार है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

अगला लेख