2010 : कैसा होगा नववर्ष भारत के लिए

वि‍विध क्षेत्रों में कैसा होगा भारत का भविष्य

भारती पंडित
ND
1 जनवरी 2010 को भारत के लिए गोचर कुंडली का अध्ययन करें तो मंगल नीच के होकर तृतीयस्थ है, शनि पंचम में भ्रमण कर रहे हैं, राहु धनु राशि के हैं, आठवें भाव में शुक्र व बुध के साथ मौजूद है, केतु द्वितीय भावस्थ है व गुरु दशम गोचर में मौजूद रहेंगे। मंगल भी नीचस्थ मई तक रहेंगे फिर चतुर्थ में जाएँगे।

आर्थिक स्थिति : महँगाई पर नियंत्रण मुश्किल ही प्रतीत होगा। योजनाओं के फलीभूत होने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक उन्नति की दर भी सामान्य ही रहेगी। मई के बाद गुरु का बल बढ़ने से आय के साधन बढ़ेंगे, कीमतों पर नियंत्रण संभव हो सकेगा।

ND
राजनीतिक स्थिति : राजनीतिक पटल दुविधाओं में घिरा रहेगा। बड़ी पार्टियों के बीच विविध मुद्‍दों योजनाएँ आकार नहीं ले पाएँगी। नाटकीय घटनाक्रम विवादित बयानबाजी जारी रहेगी। भ्रष्टाचार के, धोखाधड़ी के नए मामले उछलने की भी पूरी संभावना है।

कलाकार : कलाकारों के लिए वर्ष ठीक है। नवीन खोज, पुरस्कार आदि की घोषणाएँ होंगी। गीत, नृत्य, चित्रकला, लेखन के कलाकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरान्वित होंगे। किसी महत्वाकांक्षी फिल्म या कलाकार के विवादों में फँसने, मुकदमेबाजी के भी योग हैं।

सामान्य स्थिति : जनता में साधारणत: असंतोष व्याप्त रहेगा। किसी विघटन, बड़ी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के भी संकेत मिलते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों में भी सामान्य संतोष का अभाव रहेगा। मई के बाद स्थिति में सामान्य सुधार अपेक्षित है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु ग्रह अस्त, 4 राशियों को रहना होगा 9 जुलाई तक संभलकर

ज्ञान की ज्योति: भारतीय अध्यात्म और परंपरा का संगम, पढ़ें रोचक जानकारी

भारतीय परंपरा में ध्यान के 10 विभिन्न स्वरूपों को जानें

कब है मिथुन संक्रांति, क्या है इसका महत्व?

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को

सभी देखें

नवीनतम

16 जून 2025 : आपका जन्मदिन

16 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Muhurat: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 16 से 22 जून

Aaj Ka Rashifal: आज किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात, चमकेंगे सितारे, पढ़ें 15 जून का राशिफल

15 जून 2025 : आपका जन्मदिन