वर्ष 2010 : आपका मूलांक

मूलांक के अनुसार नया साल

भारती पंडित
ND

वर्ष 2010 के अंकों का योग किया जाए तो यह होगा 2+0+1+0 = 3 अर्थात 2010 वास्तव में मूलांक 3 का वर्ष है। अत: इस मूलांक वाले व अन्य मूलांक वाले व्यक्तियों के लिए वर्ष भिन्न प्रभावों के साथ उदित होगा।

1. मूलांक 1 : महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। बड़ी-बड़ी बातों या वादों से बचें। राज्यपक्ष से सावधानी रखें। निर्णय गुरु की मदद से लें। कोई शुभ समाचार मिलेगा।

2. मूलांक 2 : वर्ष के प्रारंभ में दुविधाएँ रह सकती हैं। आत्मबल में कमी न होने दें। लगन व मेहनत करना जरूरी है। रिश्तों के विशेष साज-संभाल की जरूरत है।

3. मूलांक 3 : अच्छा व उपलब्धिकारक समय रहेगा। राज्य पक्ष से, समाज से लाभ मिलेगा। अहंकार पर नियंत्रण रखें, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

4. मूलांक 4 : मिला-जुला समय रहेगा। कोई भी रिस्क लेने से बचें। सामान्य दिनचर्या अपनाएँ। विवादों में न पड़ें। नया निवेश न करें।

5. मूलांक 5 : मानसिक तनाव व दुविधाएँ जन्म लेंगी। मानसिक स्थिरता बनाए रखना होगी। अच्छा साहित्य पढ़ने व अच्छी संगति में उठने-बैठने से लाभ होगा। बुआ-मामा को उपहार अवश्य दें।

6. मूलांक 6: अच्छा समय है। सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी, विलास की, श्रृंगार की सामग्री खरीदने पर व्यय होगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाग्य साथ देगा।

7. मूलांक 7 : यात्रा, भ्रमण के अवसर मिलेंगे, कलाकारों को सफलता मिलेगी। समाज सेवा के कार्यों में भी लाभ मिलेगा, धनार्जन के योग हैं।

8. मूलांक 8 : स्वभाव की दृढ़ता व हठधर्मिता को छोड़ थोड़ा लचीलापन अपनाना होगा। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालकर ही प्रतिकूलता को कम कर सकेंगे। समाज सेवा, अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

9. मूलांक 9 : आत्मबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। नए कार्य करने का मौका मिलेगा। यश प्राप्ति होगी। भाइयों-साझेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। राज्यपक्ष से भी लाभ होगा।

नोट : प्रतिकूलता का अनुभव होने पर गाय व गुरु की सेवा, अन्नदान, मंदिर में जाना, अध्ययन सामग्री दान देना व केले की पूजा करने से लाभ होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कहीं आपका मोबाइल तो नहीं बिगाड़ रहा कुंडली में राहु की स्थिति? जानिए राहु दोष और मोबाइल का संबंध और बचाव के उपाय

लेफ्ट या राइट, नंदी के किस कान में बोलने से पूरी होती है हमारी इच्छा?

शिवरात्रि पर प्रदोष काल या निशिथ मुहूर्त में करें शिवलिंग की पूजा तो मिलेगा दोगुना फल

भगवान की आरती करने का सही और वैज्ञानिक तरीका, मिलेंगे कई फायदे

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

सभी देखें

नवीनतम

27 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

27 जुलाई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज पर कौन कौन से कार्य करते हैं, जानिए महत्व और अचूक उपाय

2025 Weekly Horoscope: ग्रहों की चाल और आपका भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (28 जुलाई से 3 अगस्त तक)

नागपंचमी पर करें इस तरह नागों की पूजा तो सर्प और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति