हार की खीझ, पुत्तूर में चप्पलों की माला के साथ BJP नेताओं का बैनर आया नजर

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2023 (19:05 IST)
मेंगलुरु। दक्षिण कन्नड़ जिले में हिन्दुओं के गढ़ पुत्तूर को कांग्रेस के हाथों गंवाने से निराश भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने एक बैनर लगाया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा (DV Sadananda) और सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील (Nalin Kumar Kateel) को चप्पलों की माला पहनाई गई है।
 
पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र के 'पीड़ित हिन्दू कार्यकर्ताओं' ने यह बैनर लगाया है, जो इन दोनों ही नेताओं को हिन्दुत्व कार्यकर्ता अरुण कुमार पुथिला को सीट से वंचित करने के लिए जिम्मेदार मानते हैं। पुथिला ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा को हार के साथ इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
 
पुत्तूर में भाजपा उम्मीदवार आशा थिम्पा गौड़ा को केवल 37,558 वोट मिले जबकि बागी उम्मीदवार अरुण कुमार पुथिला को 62,458 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय ने 66,607 मत हासिल कर यह सीट जीती।
 
भाजपा को पुत्तूर में अपने ही कैडर की बगावत का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सीट के लिए पुथिला को नजरअंदाज किए जाने के कारण पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी। पुथिला और राय के बीच करीबी मुकाबला हुआ जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार ने अंतत: बाजी मार ली।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख