कर्नाटक results: BJP के 14 मंत्री अपने ही गढ़ में हुए ढेर, बागी भी नहीं बचा पाए सीट

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (18:21 IST)
Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा सत्ता विरोधी लहर की काट नहीं तलाश सकी।   जनता उनके काम से खुश नहीं नजर आई और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। करीब 14 मंत्रियों को जनता ने नकार दिया है।
ALSO READ: Chhanbey By Election Result 2023 : मिर्जापुर की छानबे सीट पर सपा का गणित फेल, 9589 वोटों से रिंकी कोल ने कीर्ति कोल को हराया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 14 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई।
 
जो मंत्री चुनाव हार गये उनमें गोविंदा करजोल (मुधोल), जे सी मधुस्वामी (चिकनैकानाहल्ली), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर), शंकर पाटिल मुनेना कोप्पा (नवलगुंड), हलप्पा आचार (येलबुर्गा), बी श्रीरामुलु (बेल्लारी), के सुधाकर (चिक्कबल्लापुरा), बी सी नागेश (टिप्तुर), मुरुगेश निरानी (बिल्गी), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर) और एम टी बी नागराज (होसकोटे) शामिल हैं। भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी सिरसी सीट पर चुनाव हार गये।
 
मंत्री वी सोमन्ना दो क्षेत्रों वरुणा और चामराजनगर से चुनाव हार गये। उन्होंने इन दोनों सीट से चुनाव लड़ा था। मंत्री आर. अशोक भी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे। वह पद्मनाभनगर से फिर से चुने गए, लेकिन कनकपुरा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख