करवा चौथ और मेहंदी का अटूट रिश्ता

Webdunia
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2014 (14:26 IST)
करवा चौथ हो और मेहंदी न लगाएं यह हो ही नहीं सकता। इन दोनों का तो अटूट रिश्ता है। यही वजह है कि करवा चौथ के नजदीक आते ही मेहंदी लगाने वालों का बाजार गर्म हो जाता है। 
 
रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी-धजी औरतें, रंग-बिरंगी चूड़ियां और मेहंदी लगवातीं महिलाएं...कुल मिलाकर पूरा बाजार ही करवा चौथ के रंग में रंग जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिनकी मेंहदी ज्यादा रंग लाती है उन्हें पति ज्यादा प्यार करते हैं। 
 

 
मेहंदी भी अलग-अलग कई तरह की डिजाइनों में बनने लगे हैं। नई नवेली दुल्हनें विशेष रूप से आकर्षक डिजाइन की मेंहदी लगवाती हैं। जिनमें डिजाइनर टैटू भी औरतें खूब शौक से बनवाती हैं। 
 
आपके हाथों पर मेंहदी ज्यादा गहरी चढ़े इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें : -
 
* सूखी हीना को चाय की पत्ती या कॉफी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
 
* इस पेस्ट को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं। 
 
* अपनी हथेली को गैस के करीब ले जाकर एक सेंक लगा लें।
 
* जब मेंहदी पूरी तरह सूख जाए उसपर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं। 

* दुबारा पूरी तरह सूखने के बाद इसे हटा लें और 2-4 घंटे के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें। 

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या महिलाओं को शिवलिंग छूना चाहिए?

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सावन माह में पड़ेंगे 2 प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन का समय

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

क्या खंडित शिवलिंग की पूजा करना सही है?

सभी देखें

धर्म संसार

भगवान की आरती करने का सही और वैज्ञानिक तरीका, मिलेंगे कई फायदे

23 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

हर हर महादेव! सावन शिवरात्रि पर शेयर करें ये शुभकामनाएं और पाएं भोलेनाथ की कृपा

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

23 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त