निर्जला उपवास में दमकती महिलाएँ

Webdunia
ND

करव ा क े निर्जला उपवास में दमकती है, उनके दाम्पत्य की दीप्ति... चाँद को देखती हैं और फिर अपने चाँद से पति को... भी तो वह चाँद की तरह लगती हैं... एक खूबसूरत रिश्ता जो साल-दर-साल मजबूत होता चला जाता है करवा चौथ के दिन...।

दिन भर उपवास के बाद शाम को महिलाएँ नई दुल्हन की तरह सजी-सँवर कर, पूजा के साथ-साथ मिलना-मिलाना, हँसी-ठिठोली यह सब चलता रहता है...। और फिर उसके बाद बारी आती है चाँद के दीदार की, जिसमें पत्नियाँ चाँद और पति का दर्शन करके व्रत खोलती है।

शाम होते ही महिलाएँ करवा माता की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करेंगी। चीनी मिट्टी के करवे की अदला-बदली करने के बाद बयाना दिया जाता है, जिसमें सात पूडि़या, गुलगुले, मिठाइयाँ आदि का चाँद को अर्घ्य दिया जाता है।

करवा चौथ के दिन सुबह से भूखी-प्यासी महिलाएँ पूरा सोलह-श्रृंगार कर नई दुल्हन की तरह सजती हैं और बस इंतजार होता है सिर्फ चाँद का। चाँद के इंतजार में छत पर टकटकी लगाए बैठीं महिलाएँ पति के घर पहुँचने के बाद ही व्रत खोलती हैं। सारा परिवार उत्सव में शामिल होता है। आज कल बदलते दौर में करवा चौथ के दिन पति भी पत्नी की सुखी दांपत्य की कामना करते हैं। ताकि उनका आगे का पूरा जीवन सुखमय और चाँद सा दमकता रहे।

ND
करवा चौथ का महत्व :- इस पर्व को मनाने के पीछे महिलाओं के पति प्रेम, पारिवारिक सुख-समृद्धि एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ भारतीय नारियों के त्यागमय जीवन के दर्शन होते हैं।

इस पर्व में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला श्रृंगार वास्तव में प्रकृति का श्रृंगार है। प्रकृति और पुरुष के रूप में पत्नी और पति के शुभ संकल्पों की उदार भावना का यह पर्व वेद की इस ऋचा का अनुपालन है।

भारतीय नारी के त्याग एवं समर्पण के कारण ही उसे देवी शक्ति के रूप में मान्यता मिली है। धार्मिक, सांस्कृतिक एव सामाजिक प्रतिष्ठा के कार्यों द्वारा भारतीय नारियाँ विश्व की श्रेष्ठ नारियों में हैं। पारिवारिक संतुलन के लिए भारतीय नारी का धैर्य एवं सहनशीलता ही उन्हें पूजनीय बनाता है । (वेबदुनिय ा डेस् क)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लेफ्ट या राइट, नंदी के किस कान में बोलने से पूरी होती है हमारी इच्छा?

मंगल के कन्या में गोचर से 4 राशियों को मिल सकता है अचानक से धन

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे खास ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 27 जुलाई का राशिफल, आज इन 3 राशियों का बनेगा मनचाहा काम, पढ़ें अपनी राशि

27 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

27 जुलाई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं काल सर्पदोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय