बदलाव के दौर में करवा चौथ का व्रत

Webdunia
- ऋषि गौतम

FILE


करवा चौथ का पर्व आस्था और विश्वास से जुड़ा है। बदलते वक्त, समय और समाज का प्रभाव इस पर भी पड़ा है। पहले जहां यह व्रत कुछ क्षेत्रों तक ही सिमटा था, वहीं अब इसका फलक बहुत बड़ा हो गया है। दिन ब दिन इस पर्व की चमक-दमक बढ़ती ही जा रही है आइए नजर डालते हैं इसके अब तक के बदलावों पर.........

वैसे तो किसी को यह नहीं पता कि इस व्रत की शुरुआत कब और कैसे हुई। अलग-अलग जगहों पर लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि महाभारत काल में अर्जुन पूजा करने के लिए नीलगिरी पर्वत पर गए थे और द्रौपदी जंगल में अकेली थीं। वह अपनी और पति की सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं ऐसे में उन्होंने श्रीकृष्ण का ध्यान किया, तब श्रीकृष्ण प्रकट हुए और द्रौपदी की आशंकाओं का समाधान करते हुए शिव और पार्वती की एक कहानी सुनाई।

उन्होंने बताया कि एक बार पार्वती जी के पूछने पर शिवजी ने उनसे कहा था कि यदि पत्नी अपने पति को लेकर चिंतित हो, तो उसे अपनी तमाम शंकाओं के निवारण के लिए कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को व्रत व पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सावित्री-सत्यवान की कहानी और इंद्रलोक की कथाएं भी उन्हें सुनाई और यह बताया कि कैसे समय-समय पर स्त्रियों ने अपने पति की रक्षा के लिए कदम उठाए हैं।

विश्वास वही परंपरा नई : -

FILE

देवी-देवताओं से चली आ रही यह परंपरा थोड़े बदलाव के साथ आज भी कायम है। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार और गहनों की खरीदारी में एक सप्ताह पहले से ही जुट जाती हैं।

इस दिन सज संवरकर, मेंहदी आदि लगाकर सुबह-सवेरे तारों की छांव में सास से मिली सरगी से इस व्रत का आरंभ करती हैं। दिन भर बिना पानी के इस व्रत को रखती हैं। शाम को करवा चौथ की कहानी पढ़कर अथवा सुनकर चांद देखकर व्रत का खोला जाता है।

अब पति भी करने लगे हैं व्रत :-

FILE


कभी यह पर्व सिर्फ महिलाओं तक की सिमटा हुआ था। आज परंपरा में कुछ सुखद परिवर्तन नजर आ रहे हैं। अब नई पीढ़ी के पति, अपनी पत्नी की निष्ठा, समर्पण और प्रेम की कद्र करते हुए स्वयं भी इस व्रत रखने लगे हैं।

एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले महेंद्र का कहना है कि जब पत्नी पति के लंबी आयु के लिए यह व्रत कर सकती है, तो पति क्यों नहीं? यह दोनों के प्रेम और विश्वास का मामला है।

ऑफिस में होने लगा है व्रत : -
पहले की तरह महिलाएं अब व्रत की वजह से घर पर नहीं बैठती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत के साथ पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर दफ्तरों में काम करती हुई दिखती हैं। पुरुषों की तरह उन्हें भी आगे बढ़ने की चाहत है। कार्यस्थल पर काम का दबाव है, प्रतियोजिता, साथ ही घर और बच्चों की जिम्मेदारियां भी हैं। यानी समय कम है और काम ज्यादा। एक साथ उन्हें भी बहुत सारे काम निपटाने पड़ते हैं।

कई ऑफिसों में तो ऐसा है कि पति और पत्नी दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं। इंदौर के एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाले राहुल और चांदनी भी इन्हीं में से एक हैं। इनके अनुसार यह शाम को ऑफिस से निकलने के बाद पूजा-पाठ करके कहीं बाहर जाकर डिनर करना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों के लिए इस दिन अब होटलों में भी खास तैयारियां की जाने लगी हैं। यानी साफ है कि करवा चौथ अब केवल लोक-परंपरा नहीं रह गई है।

पौराणिकता के साथ-साथ इसमें आधुनिकता का भी प्रवेश हो चुका है और अब यह त्योहार भावनाओं पर केंद्रित हो गया है। हमारे समाज की यही खासियत है कि हम परंपराओं में नवीनता का समावेश लगातार करते रहते हैं। पति की लंबी आयु के लिए पत्नी द्वारा व्रत रखे जाने के इस त्योहार को ना सिर्फ पुरानी पीढ़ी बल्कि नई पीढ़ी भी बड़े शौक से मनाने लगी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

सभी देखें

धर्म संसार

10 या 11 अक्टूबर, किस दिन करें कन्या पूजन?

क्या छल से रावण ने कुबेर देव से हड़पी थी सोने की लंका, क्या लंका थी शिव परिवार का निवास

Shardiya Navratri 2024 : कन्या भोज करा रहे हैं तो इन नियमों का करें पालन

क्‍या कुबेर थे रावण के भाई, फिर क्यों रावण था राक्षस जबकि कुबेर देवता कहलाए

Durga Puja 2024 : दुर्गाष्टमी की सही तिथि जानिए