Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुंआरी लड़कियां भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, इन 4 कारणों से, जानिए कैसे रखती हैं ये व्रत

हमें फॉलो करें essay on karva chauth
, शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (06:13 IST)
Karva Chauth 2023 : करवा चौथ का व्रत हिन्दू माह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। विशेष तौर पर यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। परंतु मान्यता के अनुसार कुछ जगहों पर इस व्रत को कुंआरी लड़कियां भी 4 कारणों से रखती हैं। आओ जानते हैं वे 4 कारण।
 
कई लोगों के मन में सवाल होगा कि कुंआरी लड़कियां व्रत रख सकती है क्या ( kuwari ladki karwa chauth ka vrat rakh sakti hai kya ), हालांकि इसका जवाब है कि कई जगहों पर कुंवारी लड़कियों को यह व्रत रखते हुए देखा गया है।
1. पहला मनोवांछित पति की प्राप्ति के लिए।
 
2. दूसरा मंगनी हो गई है तो मंगेतर के लिए।
 
3. तीसरा यदि किसी के साथ प्रेम के रिश्ते में है तो उसके लिए।
 
4. चौथा अपने भावी पति के लिए।
webdunia
यदि कुंआरी लड़किया व्रत रख सकती है वे किस तरह व्रत रखती हैं? ( kuwari ladki karwa chauth ka vrat kaise rakhte hain ) यह सवाल भी कई लोगों के मन मैं होगा। आओ जानते हैं कि वह किस तरह से व्रत रखती हैं। 
 
- कहते हैं कि अविवाहित लड़कियां यदि यह व्रत रखती हैं तो उन्हें करवा माता का आशीर्वाद मिलता है और सेहत में भी सुधार होता है। 
 
- इस दिन कुंआरी लड़कियां निर्जल की जगह निराहार व्रत रख सकती हैं।
ALSO READ: 16 Shringar : करवाचौथ पर दुल्हन की तरह होना है तैयार तो जान लीजिए ये 16 श्रृंगार
- इस दिन कुंवारी लड़कियां चांद को न देखकर तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। तारे देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल नहीं करना होता है, क्योंकि उन्हें छलनी में किसी की सूरत भी नहीं देखनी होती है।
- इस दिन ये अविवाहित लड़कियां चांद की जगह तारों को अर्घ्य देती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसे करें करवा चौथ का व्रत...