करवा चौथ व्रत का विधान जानिए

Webdunia
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014 (10:10 IST)
करवा चौथ सुहागिनों का पावन पर्व है। इस व्रत का विधान जान लेना चाहिए। 
 
एक पटिए पर जल से भरा लोटा एवं एक करवे में गेहूं भरकर रखने चाहिए। 
 
दीवार पर या कागज पर चन्द्रमा, उसके नीचे शिव तथा कार्तिकेय की चित्रावली बनाकर पूजा करें। 
 
उजमन करने के लिए एक थाली में तेरह जगह चार-चार पूड़ी और थोड़ा-सा शिरा रख लें। उसके ऊपर एक साड़ी ब्लाउज और रुपए जितना चाहें रख लें। उस थाली के चारों ओर रोली, चावल के हाथ फेर कर अपनी सासू जी के पांव छूकर उन्हें दे दें। 
 
वामन पुराण के अनुसार इस व्रत को कार्तिक कृष्ण की चंद्रोदयव्यापिनी चतुर्थी को किया जाता है। इस व्रत को विशेषकर सौभाग्यवती स्त्रियां अथवा उसी वर्ष में विवाही हुई लड़कियां करती हैं और नैवेद्य के 13 करवे या लड्डू और एक लोटा, 1 वस्त्र और एक विशेष करवा पति के माता-पिता को देती हैं। 
 
शिव की मूर्ति अथवा चित्र स्थापन करके 'नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति सुभाम्‌। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।' इस प्रकार शिव का पूजन करके 'नमः शिवाय' से शिव तथा 'षण्मुखाय नमः' से कार्तिक का पूजन कर नैवेद्य अर्पण करें। चन्द्रमा को अर्घ्य देकर भोजन करें। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

सभी देखें

धर्म संसार

इस करवा चौथ पार्टनर के साथ प्लान करें एक रोमांटिक टूर पैकेज, साथ बिताइए रोमांटिक समय

दिवाली के पहले 2 शुभ योगों से युक्त गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, जानिए क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें 08 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

Navratri Sashti devi maa katyayani: शारदीय नवरात्रि की षष्ठी की देवी कात्यायिनी की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और शुभ मुहूर्त

08 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन