युवक फाँसी पर लटका मिला

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2011 (14:33 IST)
जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में एक युवक फाँसी पर लटका देखा गया। पुलिस ने बताया कि विजय पिता सीताराम (30) मंगलवार को घर पर अकेला ही था। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने इसे घर में ही फाँसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। -निप्र

विवाद में एक घायल
खरगोन। नवाड़ की जमीन पर अपना हक जताते हुए एक व्यक्ति ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि बुध्या पिता वेस्ता और उसका पुत्र शोभाराम निवासी गुड़कीमाल मंगलवार को नवाड़ की भूमि पर बख्खर चला रहे थे। इसी दौरान केलसिंह पिता झूमा मानकर वहाँ पहुँचा और नवाड़ उसकी होने की बात कही। इन दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। बुध्या ने केलसिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। भगवानपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। -निप्र

महिला से छेड़छाड़
खरगोन। जिले के गोगावाँ थानांतर्गत एक महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम अदलपुरा निवासी 35 वर्षीय एक महिला बुधवार की दोपहर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान संतोष पिता दीवान निवासी अदलपुरा ने इससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। -निप्र

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

संजय शिरसाट कराना चाहते हैं एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में सुलह, जानिए क्या कहा?

LIVE: वसंत पंचमी से एक दिन पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, एक्शन में CM योगी

चुनाव प्रचार कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, केजरीवाल की EC को चिट्ठी

सापुतारा के पास खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, 7 की मौत

ट्रंप से क्यों नाराज हैं जेलेंस्की, क्या है रूस से कनेक्शन?