जीवन में अपनाओं सत्य का रास्ता

Webdunia
मंगलवार, 30 सितम्बर 2014 (12:24 IST)
प्यारे बच्चों, 
 
गांधीजी का जन्मदिन अक्टूबर की 2 तारीख को मनाया जाता है। गांधीजी बहुत सरल इंसान थे। ऐसे कि आज अगर वे होते तो बच्चों को उनके साथ रहने में खूब मजा आता।

गांधीजी ने दुनिया छोड़ने से पहले हमारे सामने बहुत सारी अच्छी बातें रखी थीं। फिर यह हुआ कि उनके जाने के बाद बड़ों ने मिलकर हर शहर में सबसे लंबे मार्ग का नाम एमजी रोड रख दिया गया, उनकी जयंती पर कुछेक कार्यक्रम वगैरा किए और छुट्टी पा ली, पर क्या गांधीजी के प्रति हमारी श्रद्धा इतनी ही होना चाहिए? या फिर उन्होंने जो रास्ते सुझाए हैं, उस पर चलने की कोशिश करना चाहिए। 
 
गांधीजी को सत्य और अहिंसा से बहुत प्रेम था। इन बातों का महत्व उन्होंने अनुभव से सीखा था। उन्होंने सच बोलने की सीख ली और जीवन भर उसका अभ्यास किया। गांधीजी हमेशा कहा करते थे कि हम केवल खुद को सुधारें, इसी से सब अच्छा हो जाएगा। हम खुद को बदलकर दूसरों में भी बदलाव ला सकते हैं।
 
बच्चों, आज गांधीजी की बातों पर अमल करना बड़ों के लिए मुश्किल हो रहा है, पर गांधीजी का बच्चों पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि बच्चे हमेशा सही काम के लिए सही रास्ता चुनते हैं। गांधी जी की बात सच भी है ना? हम उम्मीद करते हैं कि आप बापू के बताए रास्ते पर चलोगे। अच्छे-अच्छे काम करोगे। 
 
तुम्हारी दीदी 
Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?