Hanuman Chalisa

बच्चों के नाम संदेश : योग दिवस अमर रहे...

Webdunia
प्यारे बच्चो, 
 
आज 21 जून है, यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन को लेकर आजकल सभी उत्साहित नजर आते हैं। वर्तमान समय में स्वस्थ और तंदुरूस्त रहने के लिए कई स्कूलों में योगा सिखाया जाता है। इतना ही नहीं कई बड़े-छोटे स्कूलों में ‍इस विषय पर नियमित क्लास भी ली जाती है। 
 
छुटपन से ही बच्चों को योगा सिखाना और उनके शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने की पहल करना..., एक अच्छा कदम है, क्योंकि स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ खेल और योगा का भी उतना ही महत्व है, जितना की हमारे खान-पान का। 

वेबदुनिया विशेष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहानी : जीत लिया तमगा
 
मैं बहुत खुश होती हूं जब किसी छोटे बच्चों को योगा करते देखती हूं...। आज के युग के बच्चे कितने होशियार, समझदार बन गए हैं, निश्चित ही उनका स्वास्थ्य और भविष्य उज्ज्वल है। रोजमर्रा की बढ़ती पढ़ाई के बीच योगा करना बहुत ही सही निर्णय है, इससे बच्चों का मानसिक तनाव, शारीरिक थकान भी जाती रहेगी और वे स्वस्थ और तंदुरूस्त होकर, बीमारियों से दूर रहकर हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे। तो बच्चों, आज सभी यह नियम लें कि हम हमेशा योगा को भी उतना ही महत्व देंगे, जितना हम अन्य चीजों को देते है। 
 
इसके साथ ही आपको एक नियम और लेना होगा और ये वो कि जब भी आप गर्मी की‍ या अन्य छुट्‍टियों के दिनों में नाना-नानी, मामा-मौसी, अपने रिश्तेदारों के घर जाए तो आप उन्हें भी योग अवश्य सिखाएं। जब भी किसी छोटे-से गांव, कस्बे में जाने का आपका मौका लगे तो वहां रहने वाले बच्चों को भी योग के बारे में अवश्य बताएं, उनसे योग पर चर्चा जरूर करें, तुम्हें जितना भी आता है उनके साथ बांटने की, उन्हें सिखाने की कोशिश करें ताकि सभी भारतवासी योग को अपने जीवन में अपना कर स्वस्थ रह सकें और दूसरों को भी स्वस्थ बने रहने की सीख दे सकें। 

वेबदुनिया में पढ़ें योग दिवस पर कविता : आओ योग करें...
 
बस बच्चों आज के लिए इतना ही। तो सभी मेरे साथ जोर बोलो 'योग दिवस अमर रहे।' 
 
सभी प्यारे-प्यारे, नन्हें-मुन्ने बच्चों को मेरी तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। 
 
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ... 
 
आपकी दीदी 
मौली 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख