गाँव सलोने

Webdunia
हरीश दुबे

गाँव सलोने प्यारे-प्यारे
प्रकृति के वरदान।
बदल गए हैं अर्थ यहाँ के
होते नव-निर्माण।।
घास-पूस की नहीं झोपड़ी
नहीं वो मिट्‍टी गारा।
आधुनिक भारत वालों ने
इसका रूप सँवारा।।
बदल गए हैं तौर तरीके
बदली है परिभाषा।।
पिछड़े गाँवों के होंठों पर
है विकास की भाषा।।
गाँवों से बनता है भारत
गाँव हमारे प्यारे।
है विकास की दौड़ में शामिल
ये शहरों से न्यारे।।

बड़े मजे का गाँव जी
डॉ. प्रमोद 'पुष्प'

सोनू-मोनू खेल रचाते,
बगिया की इक छाँव जी।
केला-अमरूद, सेब-संतरे,
लदे-भरे हर ठांव जी।।
चहुँ ओर है मनभावन,
रंग-बिरंगे फूल।
नदी किनारे गैया चरती,
सुध बुध अपना भूल।।
आकर सुबह-शाम नित कौआ।
करता काँव-काँव जी।।
झर-झर, झर-झर झरने झरते,
नदियाँ करती कल-कल
हरे-भरे जहाँ पेड़ घनेरे,
खुशियाँ बाँटे हरपल।।
ऐसा सुंदर दृश्य देखकर,
थम-थम जाते पाँव जी।।
भोले-भाले, सीधे-सादे,
अजब निराले लोग।
मीठे-मीठे फल चुन-चुनकर,
सदा लगाते भोग।।
छोटी-छोटी इनकी बस्ती
बड़े मजे का गाँव जी। ।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

सभी देखें

नवीनतम

Valentine Week 2025 Celebration Ideas : भारत की ये 5 सबसे रोमांटिक जगहों पर पार्टनर संग मनाएं प्यार का त्यौहार

कौन हैं प्रज्ञानंद? विश्व चैम्पियन डी गुकेश को हराया, जानिए 19 साल के युवा खिलाड़ी की प्रेरक कहानी

बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब

अपने बच्चों को सरल और आसान भाषा में समझाएं गुड टच और बेड टच, इन टिप्स की लें मदद

जल्दी करना है वेट लॉस तो फॉलो करें ये मैजिक रूल्स, रिजल्ट देखकर लोग करेंगे तारीफ