गुरुत्वाकर्षण

Webdunia
न्यूटन का नियम कहता है
हर चीज अपनी जगह से
हटने से इंकार करती है
क्रिया की प्रतिक्रिया के बाद ही
वह हटना स्वीकार करती है
गुरुत्वाकर्षण के कारण ही
धरती की चीजें और आदमी
अपने-अपने हिसाब से भारी है
हम सचमुच न्यूटन के आभारी हैं।
अँगरेजी के अक्षर 'जी' के कारण ही
धरती पर इंसान की कद्र है
हर नाम के पीछे 'जी' लगाया जाता है
वरना अंतरिक्ष में जहाँ 'जी'
का मान शून्य है,
इंसान को उँगली पर उठाया जाता है।
धरती पर इतराने वाले इस प्राणी को
वहाँ गुब्बारे-सा नचाया जाता है।
आदमी जब प्लेटफार्म पर
चलती ट्रेन से नीचे कूद जाता है
या फिर कार में बैठा व्यक्ति
अचानक ब्रेक लगने पर
आगे की ओर झुक जाता है
तब भी गति का नियम ही
अपना प्रभाव दिखा जाता है।
अरे मनुष्य तो गुरुत्वाकर्षण
से ही महान है
धन दौलत तो उसकी झूठी शान है।
- मनोज पांचाल, इंदौर
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

टैनिंग और सनबर्न से हैं परेशान? इस रिफ्रेशिंग होममेड फेस पैक से पाएं तुरंत राहत

होली खेलने का है शौक लेकिन बालों की है चिंता तो अपनाएं ये हेअर केअर टिप्स, रंगों से नहीं होंगे बाल खराब

डायबिटीज की परेशानी बढ़ा सकते हैं सुबह के ये नाश्ते, कहीं आप तो अनजाने में नहीं खा रहे

तुलसी से बनाएं ये 4 आसान फेस पैक, घर पर मिलेगा सैलून जैसा निखार

होली पर बनाएं ये मजेदार कुरकुरा स्नैक्स, अभी नोट करें रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

मुलेठी चबाने से शरीर को मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

महिला दिवस पर कविता : स्‍त्री और आग

Holi Special Recipe: होली स्पेशल रसभरी गुजिया कैसे बनाएं, जानें सरल रेसिपी