बाल कविता : बचपन

अंशुमन दुबे (बाल कवि)
जब कठिन ये रास्ता न था,
इस संसार से वास्ता न था।
तनावरहित जब यह मन था,
कितना अनमोल बचपन था।
 
वो पल कितने मासूम, वो जिंदगी कितनी हसीन थी,
वो सपनों का आसमां, वो ख्वाबों की जमीन थी।
सपनों की कल्पना के एहसासों में जीकर देखा हमने,
वो बचपन कितना नादान, वो दुनिया कितनी रंगीन थी।
 
वो बारिश के पानी में खेलता जीवन,
चंचल बहारों में झूमता कोमल तन।
तन्हा दिल है, सोचता मन ही मन,
कोई लौटा दे हमें वो प्यारा बचपन।
 
वो पेड़ों की छाया वो खिलौनों की माया,
आंगन में खेलती वह नन्हीं काया।
मां के प्यार पर पिता के दुलार पर,
दौड़ा चला आता वह दोस्तों की पुकार पर।
 
उत्सुकता प्रबल जब होती है,
वो बचपन बिलकुल दीवाना होता है।
हर चीज जानने को हठ करता है,
वह दुनिया के झूठ, फरेब से बेगाना होता है।
 
प्रभु का स्वरूप है, वह हृदय अनमोल,
उसके मुख से निकलते हैं प्रभु के अपने बोल।
अपनी नई दुनिया बसाने का सपना रहता सवार है,
उस दुनिया में जीने का आनंद अपार है।
 
अपनी सी लगती ये धरती अपना ही लगता ये गगन,
आसमां की बुलंदियों के एहसास में जीता मन।
जीवन की कहानी का नूर है, वह अतुल्य जीवन,
क्या कहें, कितना अनमोल है वह प्यारा बचपन।
साभार- छोटी-सी उमर (कविता संग्रह) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी साहित्य के 15 शीर्ष उपन्यास जिन्हें पढ़े बिना अधूरा है किसी पाठक का सफर

स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मौत कैसे हुई?

अंतरिक्ष में नई कहानी लिखने की तैयारी, शुभ हो शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा

बीमारियों से बचना है तो बारिश में रखें ये 10 सावधानियां

मिलिंद सोमन की मां 85 साल की उम्र में कैसे रखती हैं खुद को इतना फिट, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट