बाल कविता : बरफ के गोले

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

आई है अब गरमी भोले,

खाएं चलो बरफ के गोले।

छुपन छुपाई खेल खेलकर,

बदन पसीने से लथपथ है।

दौड़ दौड़कर हार चुके हैं,

बहुत हो चुकी अब गपशप है।

बंद अकल के जो पट खोले

खाएं चलो बरफ के गोले।

मां ने नीबू के रस वाला,

दिन में शरबत खूब पिलाया।

लाल लाल तरबूज काटकर,

मीठा मीठा मुझे खिलाया।

बंद द्वार मुश्किल से खोले।

खाएं चलो बरफ के गोले।

तीन बरफ के ठंडे गोले,

अभी अभी मुन्नू ने खाए।

रंग बिरंगे सजे सजीले,

दो गन्नूजी घर ले आए।

' एक मुझे दो' बापू बोले।

खाएं चलो बरफ के गोले।

पर ज्यादा गोले खाना भी,

होता बहुत हानिकारक है।

बीमारी का डर हॊता है।

नहीं जरा भी इसमें शक है।

बार-बार फिर भी मन डोले।

खाएं चलो बरफ के गोले।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

21 जून योग दिवस का इतिहास, जानें 2025 की थीम से हम क्या सीखें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर निबंध / भाषण

यह युद्ध किधर जा रहा है

योग एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग, पढ़ें योग दिवस पर हिन्दी में निबंध

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश