हाथी

Webdunia
- घनश्याम मैथिल 'अमृत'

सदा झूमता आता हाथी,
सदा झूमता जाता हाथी।
पर्वत जैसी काया इसकी,
भारी भोजन खाता हाथी।
सूंड से भोजन सूंड से पानी,
भर-भर सूंड नहाता हाथी।
छोटी आँखें कान सूप से,
दाँत बड़े दिखलाता हाथी।
राजा रानी शान समझते,
बैठा पीठ घुमाता हाथी।
अपनी पर जो आ जाए तो,
सबको नाच नचाता हाथी।

मछली
- सुगनचंद्र 'नलिन'
तैर-तैर मछली इठलाती,
जल की रानी है कहलाती।
पंख सुनहरे नित चमकाती,
बिना काँटा पकड़ी नहीं जाती।
पानी में ही जीवित रहती,
पर भूखों का दुख न सहती।
परहित जीवन सदा लुटाती,
बलिदानी जग में कहलाती।

चंदा मामा
- श्याम बिहारी सक्सेना
चंदा मामा नील गगन में,
जब देखो हँसते रहते हैं।
चमचम चमचम वह तम हरते,
हरदम चलते ही रहते हैं।
कभी नहीं वह रुकते पलभर,
जब मिलते हैं हमसे हँसकर।
हँसो-हँसाओ सदा रहो खुश,
यह संदेश दिया करते हैं।
चंदा मामा नील गगन में,
जब देखो हँसते रहते हैं।

साभार : स्नेह
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या शुगर के मरीज पी सकते हैं गुड़ वाली चाय? जानिए गुड़ के फायदे, नुकसान और सही मात्रा के बारे में।

गट हेल्थ को करना है रिसेट तो खाएं पोषक तत्वों से भरपूर होम मेड माउथ फ्रेशनर, वेट लॉस में भी है मददगार

पीरियड क्रेम्प से राहत दिलाती है ये होम मेड हर्बल चाय, पेनकिलर से ज्यादा होती है असरदार

सेंधा नमक खाएं मगर संभल कर, ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

ठण्ड के मौसम में पुदीना के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

सभी देखें

नवीनतम

वेलेंटाइन डे पर नवीन रांगियाल की प्रेम कविता : बादल हमारे लिए टहलते हैं

हग करने से मिलते हैं ये 6 बड़े फायदे, वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन पर जानें एक हग कैसे बढ़ाता है प्यार और घटाता है स्ट्रेस?

वेलेंटाइन डे जोक: जब प्रेमिका ने दिया प्रेमी को यूट्यूब रोमांटिक डिनर का ऑफर

हिन्दी में वेलेंटाइन जोक्स : ऐसा हो वेलेंटाइन डे का गिफ्ट कि खुशी से पागल हो जाए

वेलेंटाइन डे पर हिन्दी में अनूठा निबंध