बाल साहित्य : जंगल की बात

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
शुक्रवार, 12 सितम्बर 2014 (10:40 IST)
जंगल के सारे पेड़ों ने,
डोंडी ऐसी पिटवा दी है। 
छेवले की बेटी पत्तल की,
कल दोनेजी से शादी है। 
 

 
पहले तो दोनों प्रणय युगल,
बट के नीचे फेरे लेंगे। 
संपूर्ण व्यवस्था भोजन की,
पीपलजी ने करवा दी है। 
 
जंगल के सारे वृक्ष-लता,
फल-फूल सभी आमंत्रित हैं। 
खाने-पीने हंसने-गाने,
की पूर्ण यहां आजादी है। 
 
रीमिक्स सांग के साथ यहां,
सब बाल डांस कर सकते हैं। 
टेसू का रंग महुए का रस,
पीने की छूट करा दी है। 
 
यह आमंत्रण में साफ लिखा,
परिवार सहित सब आएंगे। 
उल्लंघन दंडनीय होगा,
यह बात साफ बतला दी है। 
 
वन प्रांतर का पौधा-पौधा,
अपनी रक्षा का प्रण लेगा। 
इंसानों के जंगल प्रवेश,
पर पाबंदी लगवा दी है। 
 
यदि आदेशों के पालन में,
इंसानों ने मनमानी की। 
फतवा जारी होगा उन पर‌,
यह‌ बात‌ साफ जतला दी है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम