Festival Posters

बाल साहित्य : मैं चलता चला गया

अंशुमन दुबे (बाल कवि)
राह की दिक्कतों को सहता चला गया,
अपने सभी गम भुलाता चला गया।
हरदम प्रभु का नाम ही कहता चला गया,
मैं जिंदगी का गीत गाता चला गया।
 

 
आया जो ‍किस्मत उसी को समझकर,
कभी न अफसोस जताता चला गया।
दर्द का अंबार सीने में लिए,
हंसता और हंसाता चला गया।
 
दूसरों के लिए सदा खुद को,
हिम्मत बंधाता चला गया।
टूटा बहुत बार दिल मगर हमेशा,
दिलासा दिलाता चला गया।
 
दु:ख को अपने साथ लेकर,
उसे भी काम में लाता चला गया।
दर्द और तन्हाई में भी,
कष्टों का भार उठाता चला गया।
 
दिखा जो उसी निहारता चला गया,
प्रभु का नाम बस पुकारता चला गया।
खुद के पैर में कांटे थे मगर,
मैं तो रास्ते को संवारता चला गया।
 
हर एक दु:ख पर जश्न मनाता चला गया,
मैं जिंदगी का गीत गाता चला गया।
कभी न हाथ मलता चला गया,
जिंदगी की राह पर चलता चला गया।
 
साभार- छोटी-सी उमर (कविता संग्रह) 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

Sixty Plus Life: 60 साल की उम्र में BP बढ़ने पर हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी का खतरा सबसे ज्यादा, जानें कैसे बचें?

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

सभी देखें

नवीनतम

कविता: ओशो का अवतरण, अंतरात्मा का पर्व

International Mountain Day: अरावली पर्वत श्रृंखला का वजूद खतरे में

ओशो: रजनीश से बुद्धत्व तक, एक असाधारण सद्गुरु की शाश्वत प्रासंगिकता

Veer Narayan Singh: वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस, जानें उनके वीरता की कहानी, पढ़ें 5 अनसुनी बातें

Human Rights Day:10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस क्यों मनाया जाता है?