Hanuman Chalisa

बाल कविता : बच्चा धर्म...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
ससुराल नहीं जाऊंगी मां, 
मैं शाला पढ़ने जाऊंगी। 
हूं अभी बहुत ही छोटी-सी,
बस बच्चा धर्म निभाऊंगी।


 
है उम्र अभी नन्ही-नन्ही,
मैं योग्य नहीं हूं शादी के।
बचपन की शादी का मतलब,
ये पग हैं सब बरबादी के।
 
मैं सबसे साफ-साफ कह दूं,
मैं दुल्हन नहीं बन पाऊंगी।
हूं अभी बहुत ही छोटी-सी,
बस बच्चा धर्म निभाऊंगी।
 
छोटी आयु में शादी का,
था चलन शहर और गांवों में।
मैं यह सब सुनती रहती हूं,
मां कविता और कथाओं में।
 
यह रीत पुरानी बंद करो,
मैं यह न दुहरा पाऊंगी।
हूं अभी बहुत ही छोटी-सी,
बस बच्चा धर्म निभाऊंगी।
 
बचपन के नीले अंबर में,
मुझको भी कुछ दिन उड़ने दो।
मुझको अपने अरमानों की,
सीढ़ी को चढ़ने गिनने दो।
 
अब किसी तरह के बंधन में,
मैं अभी नहीं बंध पाऊंगी। 
हूं अभी बहुत ही छोटी-सी,
बस बच्चा धर्म निभाऊंगी। 
 
अब मेरे पर कतरे कोई,
यह बात मुझे मंजूर नहीं।
आने वाले दिन बिटियों के,
ही होंगे वह दिन दूर नहीं।
 
अपनी मंजिल अपनी राहें, 
मैं अपने हाथ बनाऊंगी। 
हूं अभी बहुत ही छोटी-सी,
बस बच्चा धर्म निभाऊंगी।
 
सीता बनने की क्षमता है,
मैं सावित्री बन सकती हूं,
वीर शिवाजी, छत्रसाल-से,
महापुरुष जन सकती हूं।
 
पर उचित समय आने पर ही,
तो मैं यह सब कर पाऊंगी। 
हूं अभी बहुत ही छोटी-सी,
बस बच्चा धर्म निभाऊंगी।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

अगला लेख