Hanuman Chalisa

बाल कविता : चिड़िया का संदेश

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
इतना छोटा बना घोंसला,
इसमें तुम कैसे रहती हो। 
इसमें जगह कहां है चिड़िया,
जिसको अपना घर कहती हो। 
 

 
कहां तुम्हारा शयन कक्ष है,
कहां तुम्हारा बैठक खाना। 
यह भी तो बतला दो चिड़िया
कहां बनाती हो तुम खाना। 
 
बेटे-बहू तुम्हारे होंगे,
उनके कमरे कहां-कहां हैं। 
ब्याह किए होंगे बिटियों के,
पते बताओ जहां-जहां हैं। 
 
नाती-पोते साथ तुम्हारे,
रहते हैं या अलग-अलग हैं। 
सेवा करते कभी तुम्हारी,
बोलो उनके क्या रंग-ढंग हैं। 
 
बातें सुनकर चिड़िया रानी,
खूब हंसी, हंसकर मुस्काई। 
बोली अरे अक्ल के दुश्मन,
दुनिया तुमको समझ न आई। 
 
हम पंछी तो एक नीड़ में,
दुनिया नई बसा लेते हैं।
वही हमारे बैठक खाने,
भोजन कक्ष वहीं होते हैं। 
 
अपना-अपना काम हम सभी,
अपने हाथों से करते हैं।
छोटे से छोटे बच्चे भी,
अपने पर निर्भर रहते हैं। 
 
नहीं जोड़ते दाना-पानी,
न ही बंगले-महल बनाते। 
न नुकसान-नफे के हमको,
कोई भी दुःख-दर्द सताते। 
 
नहीं बुढ़ापा हमको आता,
कभी नहीं बीमार पड़े हम। 
किसी डॉक्टर किसी वैद्य के,
यहां कभी भी नहीं गए हम। 
 
यह सारा संसार हमारा,
धरती सारा अपना घर है। 
यह तन तो नश्वर है भाई,
एक आत्मा अजर-अमर है। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'