बाल कविता : ईमान बचा लाया हूं...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सौ का नोट दिया था मां ने,
बेटा कहीं गुमा आया था। 
मां डांटेगी यही सोचकर,
डरते-डरते घर आया था। 


 
मां ने सच में ही डांटा था,
रुपए बहुत परिश्रम के थे। 
औरों को केवल सौ होंगे,
उसे लाख से कम के ना थे। 
 
बोली थी-बर्तन मांजे थे,
झाड़ू पोंछा कर आए थे। 
उसके एवज में ही बेटे,
मुश्किल से रुपए पाए थे। 
 
बेटा बोला-रुपए गए हैं,
पर ईमान बचा लाया हूं। 
बीच सड़क पर पड़े पांच सौ,
नोट छोड़कर मैं आया हूं। 
 
धन खोने से सच में ही मां,
होता तो नुकसान बहुत है। 
पर ईमान बचा रखने से,
होता जग में सबका हित है। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिए

हिन्दी नवगीत : मन वसंत

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत

वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है वजन? जानिए क्या है वजह