Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 (15:41 IST)
Updated Date: Mon, 18 Nov 2024 (15:41 IST)
आज कबूतर ने क्या खाया?
पानी किसने उसे पिलाया?
पूछ रहे दादाजी हाल।
अभी बताओ राम गोपाल।
गुटरूं गूं कब-कब बोला है?
कितनी बार चोंच खोला है?
छत पर कितनी बार चढ़ा है?
कब बिल्ली से आज लड़ा है?
कब छप्पर पर दी है ताल?
अभी बताओ राम गोपाल।
कब भेजा संदेश शांति का?
कब फूंका है बिगुल क्रांति का?
कब-कब चिठ्ठी लेकर आया?
किसका गुप्त रहस्य बताया?
कितनी बार बना है ढाल?
अभी बताओ राम गोपाल।
भूख-भूख कब-कब चिल्लाया?
दाना लेने कब-कब आया?
कब, किसके, कंधे पर बैठा?
कब गुस्से के मारे ऐंठा?
कब-कब उसने किए बवाल?
अभी बताओ राम गोपाल।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 (15:41 IST)
Updated Date: Mon, 18 Nov 2024 (15:41 IST)