Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपावली पर कविता : स्वच्छता का उपहार दिवाली

Advertiesment
हमें फॉलो करें diwali poem in hindi
दिवाली खुशियों की लाती बहार है।
लक्ष्मी की पूजा को हम सब तैयार हैं।।
 
फेंक दो वे सब चीजें हुईं जो बेकार हैं। 
नई-नई चीजों से घर का श्रृंगार है।।
 
दीपों से दीप जले फैली चमकार है।
फुलझड़ी पटाखे हैं चकरी-अनार हैं।।
 
ध्यान रखें उनका भी लोग जो बीमार हैं।
कष्ट देता शोर और धुआं धक्कार है।।
 
स्वच्छता दीपावली का सबको उपहार है।
रक्षा करना इसकी अपना संस्कार है।।
 
- पंकज डेहरिया

ALSO READ: दीपावली कविता: अंधियारे में एक दीया जलें


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाई दूज पर हिन्दी में निबंध