Hanuman Chalisa

पर्यावरण बचा लेंगे हम

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मुन्ना चर्चे हर दिन सुनता,
पर्यावरण प्रदूषण के।


 
बोला इक दिन बापू-बापू,
दिल्ली मुझे घुमा लाओ।
ध्वस्त हो गई अगर कहीं तो,
कब घूमूंगा बतलाओ।
दिल्ली के बारे में बातें,
सुनते मुंह से जन-जन के।
 
आज खांसती दिल्ली बापू,
कल मुंबई भी खांसेगी।
परसों कोलकाता-चेन्नई को,
भी यह खांसी फांसेगी।
पैर पड़ रहे हैं धरती पर,
रावण के, खरदूषण के।
 
नष्ट नहीं हो इसके पहले,
मुंबई मुझे घुमा देना।
कोलकाता कैसा है बापू,
दरस-परस करवा देना।
चेन्नई चलना वहां नौकरी,
करते पापा मुन-मुन के।
 
बापू बोले सच में ऐसी, 
बात नहीं है रे मुन्ना।
इतनी निष्ठुर नहीं हुई है,
अपनी ये धरती अम्मा।
फर्ज निभाकर पेड़ लगाओ,
रोज हजारों गिन-गिन के।
 
पेड़ लगाकर धुआं मिटाकर,
अपनी धरा बचा लेंगे।
जहर नहीं बढ़ने देंगे हम,
पेड़ नहीं कटने देंगे।
पर्यावरण बचा लेंगे हम,
आगे बढ़कर तन-तन के।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

अगला लेख