Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : प्यारे बच्चे

Advertiesment
हमें फॉलो करें कविता : प्यारे बच्चे
webdunia

शम्भू नाथ

हम भारत देश के,
प्यारे बच्चे।
सारे जग से,
न्यारे बच्चे।
 
ज्ञान का सागर,
लहराता है।
जब अंबर,
मुस्काता है।
 
सब कहते हैं,
मुझको अच्छे।
हम कर्तव्यनिष्ठा के,
सच्चे बच्चे।
 
देव बेला में,
उठ जाते हैं।
नित्य क्रिया से,
फुरसत होके।
पढ़ने पर ध्यान,
लगाते हैं।
 
सबको करते हम,
सदा नमस्ते।
हम भारत देश के,
प्यारे बच्चे।
सारे जग से,
न्यारे बच्चे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चतुर्थी पर कैसे करें श्रीगणेश का पूजन... (जानें अपनी राशिनुसार)